सोमवार को कारोबार के पहले दिन बीएसई 110.34 अंक नीचे और निफ्टी 53.55 पॉइंट की गिरावट के साथ खुला। इससे पहले शुक्रवार को बीएसई 1101.68 अंक नीचे और निफ्टी 357.05 पॉइंट की गिरावट के साथ खुला था। दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान बीएसई 1190.27 अंक तक और निफ्टी 357.65 पॉइंट तक नीचे गिर गया था। हालांकि, ट्रेडिंग के आखिरी घंटे में बीएसई और निफ्टी में बढ़त आ गई। कारोबार के अंत में बीएसई 242.52 अंक ऊपर 33,780.89 पर और निफ्टी 70.90 पॉइंट ऊपर 9,972.90 पर बंद हुआ था।

अमेरिकी बाजारों में रही गिरावट
शुक्रवार अमेरिकी बाजारों में बढ़त देखने को मिली थी। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 1.90 फीसदी की बढ़त के साथ 477.37 अंक ऊपर 25,605.50 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 1.01 फीसदी बढ़त के साथ 96.08 अंक ऊपर 9,588.81 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 1.31 फीसदी बढ़त के साथ 39.21 पॉइंट ऊपर 3,041.31 पर हुआ था। चीन का शंघाई कम्पोसिट 0.07 फीसदी गिरावट के साथ 2.00 अंक नीचे 2,917.74 पर बंद हुआ था। इधर इटली और फ्रांस के बाजार में भी बढ़त रही।

कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3,33,012 हो गई है। इनमें 1,53,762 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 1,69,691 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 9,520 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 7,989,989 हो चुकी है। इनमें 435,493 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 117,853 हो चुकी है।

09:26 AM बीएसई 30 में शामिल 9 कंपनियों के शेयरों में बढ़त और 21 के शेयरों में गिरावट है।

09:25 AM बीएसई के 23 सेक्टर में से सिर्फ 6 में बढ़त है, अन्य 17 सेक्टर मेंगिरावट है।

09:23 AM बीएसई के 32 इंडेक्स में से 12 में बढ़त और 21 में गिरावट है।

09:15 AMबीएसई 209.59 अंक ऊपर 33,571.30 पर और निफ्टी 80.70 पॉइंट ऊपर 9,892.20 पर कारोबार कर रहा है।

शुक्रवार को अमेरिकी बाजार का प्रदर्शन



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
शुक्रवार को चीन का शंघाई कम्पोसिट 0.07 फीसदी गिरावट के साथ 2.00 अंक नीचे 2,917.74 पर बंद हुआ था

https://ift.tt/2MZ4k1n