शुक्रवार को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ खुला। डाउ जोंस 0.84 फीसदी की गिरावट के साथ 217 अंक नीचे खुला। जबकि नैस्डैक 0.30 फीसदी की गिरावट के साथ 30 अंक नीचे और एसएंडपी 0.48 फीसदी की गिरावट के साथ 14 अंक नीचे खुला। बाजार खुलते समय डाउ जोंस 25528, नैस्डैक 9986 और एसएंडपी 3069 अंक पर कारोबार कर रहे थे।
शुक्रवार को दुनियाभर के लगभग सभी प्रमुख बाजारों में बढ़त रही। जापान का निक्कई 252 अंक, चीन का शंघाई कम्पोसिट 8 अंक, भारत का निफ्टी 94 अंक, सेंसेक्स 329 अंक और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 22 अंक की बढ़त के साथ बंद हुए। जबकि हॉन्ग कॉन्ग का हैंग सैंग 231 अंक नीचे गिरकर बंद हुआ। वहीं इस समय यूके टाइम का FTSE 100, फ्रांस का CAC 40, जर्मनी का DAX, इटली का FTSE MIB और रूस का MICEX बढ़त में कारोबार कर रहे हैं।

गुरुवार को बढ़त के साथ बंद हुआ था डाउ जोंस
- गुरुवार को डाउ जोंस 1.18 फीसदी यानी 299 अंक की बढ़त के साथ 25745 अंक पर बंद हुआ था।
- नैस्डैक 1.09 फीसदी यानी 107 अंक की बढ़त के साथ 10017 अंक और एसएंडपी 1.10 फीसदी यानी 33 अंक की बढ़त के साथ 3083 अंक पर बंद हुआ था।

अमेरिका: संक्रमितों का आंकड़ा 25 लाख के पार
- worldometers वेबसाइट के मुताबिक, शुक्रवार को अमेरिका में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 25,05,285 पर पहुंच गया जबकि देश में अबतक 1,26,798 लोगों की मौत हो चुकी है।
- अमेरिका में अब तक जितने मामले सामने आए हैं, उससे 10 गुना ज्यादा लोग संक्रमित हैं। अमेरिकी स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को यह जानकारी दी। सीडीसी ने एक रिपोर्ट में बताया कि देश में महामारी से अब तक लगभग 23.70 लाख लोग संक्रमित हुए हैं। इस आधार पर अमेरिका में कोरोना संक्रमितों की वास्तविक संख्या लगभग 10 गुना यानी 2.4 करोड़ हो जाएगी। यह आंकड़ा देश की कुल आबादी का लगभग 8% है।
मैक्सिको: संक्रमितों की संख्या दो लाख के पार
- मैक्सिको में 24 घंटे में महामारी के 6,104 नए मामले सामने आ चुके हैं। संक्रमितों की संख्या दो लाख के पार हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि एक ही दिन में 736 लोगों की मौत हुई है। मरने वालों की संख्या बढ़कर 25,060 हो गई है। एक दिन पहले यहां कोरोना के 5473 नए मामले सामने आए थे और 947 लोगों की मौत हुई थी।
बढ़त के साथ बंद हुआ भारतीय बाजार
- शुक्रवार को कारोबार के आखिरी दिन बीएसई और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए। आज बीएसई 302.68 अंक ऊपर और निफ्टी 90 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला। दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान बीएसई 398.94 अंक तक और निफ्टी 118.85 पॉइंट तक ऊपर जाने में कामयाब रहा।
- कारोबार के अंत में बीएसई 329.17 अंक या 0.94% ऊपर 35,171.27 पर और निफ्टी 94.10 पॉइंट या 0.91% ऊपर 10,383.00 पर बंद हुआ। आज यूको बैंक के शेयर में 15 फीसदी की बढ़त रही। इससे पहले गुरुवार को बीएसई 26.88 अंक नीचे 34,842.10 पर और निफ्टी 16.40 पॉइंट नीचे 10,288.90 पर बंद हुआ था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3eCePnD
0 टिप्पणियाँ
We welcomes your opinion.