मंगलवार को कारोबार के दूसरे दिन बीएसई 624.92 अंक ऊपर और निफ्टी 201.1 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला। इससे पहले सोमवार को बीएसई 110.34 अंक नीचे और निफ्टी 53.55 पॉइंट की गिरावट के साथ खुला था। दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान बीएसई 857.15 अंक तक और निफ्टी 246.55 पॉइंट तक नीचे चला गया था। कारोबार के अंत में बीएसई 552.09 अंक नीचे 33,228.80 पर और निफ्टी 159.20 पॉइंट नीचे 9,813.70 पर बंद हुआ।
अमेरिकी बाजारों में रही बढ़त
शुक्रवार अमेरिकी बाजारों में बढ़त देखने को मिली थी। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.62 फीसदी की बढ़त के साथ 157.62 अंक ऊपर 25,763.20 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 1.43 फीसदी बढ़त के साथ 137.22 अंक ऊपर 9,726.02 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.83 फीसदी बढ़त के साथ 25.28 पॉइंट ऊपर 3,066.59 पर हुआ था। चीन का शंघाई कम्पोसिट 0.98 फीसदी बढ़त के साथ 28.18 अंक ऊपर 2,918.21 पर बंद हुआ था। इधर जर्मनी और फ्रांस के बाजार में गिरावट रही।
कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3,43,051 हो गई है। इनमें 1,52,772 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 1,80,320 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 9,915 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 8,113,679 हो चुकी है। इनमें 439,085 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 118,283 हो चुकी है।

09:36 AM निफ्टी 50 के टॉप-10 गेनर स्टॉक्स; JWL स्टील के शेयर में सबसे ज्यादा बढ़त है।

09:32AM बीएसई 30 में शामिल सभी कंपनियों के शेयरों में बढ़त है; ICICI बैंक के शेयर में सबसे ज्यादा बढ़त है।

09:28 AM बीएसई के सभी 23 सेक्टर आज बढ़त के साथ खुले।

09:26 AM बीएसई के सभी 32 इंडेक्स आज बढ़त के साथ खुले।

09:15 AMबीएसई 744.74 अंक ऊपर 33,973.54 पर और निफ्टी 206.55 पॉइंट ऊपर 10,020.25 पर कारोबार कर रहा है।
सोमवार को अमेरिकी बाजार में रही बढ़त

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2YSlbJ1
0 टिप्पणियाँ
We welcomes your opinion.