मंगलवार को कारोबार के दूसरे दिन बीएसई 104.41अंक ऊपर और निफ्टी 36.75पॉइंट की बढ़त के साथ खुला। इससे पहले सोमवार को बीएसई 160.3 अंक ऊपर और निफ्टी 74.35 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला था। दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान बीएसई 481.79 अंक तक और निफ्टी 149.25 पॉइंट तक ऊपर जाने में कामयाब रहा। कारोबार के अंत में बीएसई 179.59 अंक ऊपर 34,911.32 पर और निफ्टी 66.80 पॉइंट ऊपर 10,311.20 पर बंद हुआ था।
अमेरिकी बाजारों में रही बढ़त
सोमवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.59 फीसदी की बढ़त के साथ 153.50 अंक ऊपर 26,025.00 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 1.11 फीसदी बढ़त के साथ 110.35 अंक ऊपर 10,056.50 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.65 फीसदी बढ़त के साथ 20.12 पॉइंट ऊपर 3,117.86 पर बंद हुआ था। चीन का शंघाई कम्पोसिट 0.49 फीसदी गिरावट के साथ 14.51 अंक नीचे 2,950.76 पर बंद हुआ था। इधर इटली, जर्मनी और फ्रांस के बाजार में गिरावट रही।
कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4,40,450 हो गई है। इनमें 1,78,247 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 2,48,137 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 14,015 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 9,186,151 हो चुकी है। इनमें 474,260 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 122,610 हो चुकी है।

09:30 AM बीएसई के 23 में से 21 सेक्टर में बढ़त बनी है।

09:28 AM बीएसई के 32 इंडेक्स में से 31 में बढ़त बनी है।

09:24 AM सन फार्मा एडवांस रिसर्च कंपनी लिमिटेड के शेयर में 8.18% की बढ़त है; ये 10% की बढ़त के साथ खुले।

09:21 AM बीएसई 30 में शामिल 26 कंपनियों के शेयरों में बढ़त है; इंडसइंड बैंक के शेयर में सबसे ज्यादा 3.77% उछाल है।

09:15 AMबीएसई 169.78 अंक ऊपर 35,081.10 पर और निफ्टी 44.40 पॉइंट ऊपर 10,355.60 पर कारोबार कर रहा है।
अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3djUx0I
0 टिप्पणियाँ
We welcomes your opinion.