मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से बाहरी लोगों पर निशाना साधा है। उन्होंने अगले 6 महीने तक के लिए एच वन, एल वन जैसे वीजा को सस्पेंड कर दिया है। इससे अमेरिका में जानेवाले नए लोगों पर इसका असर होगा। हालांकि, इसके अलावा भी कई तरह के वीजा होते हैं जो नौकरीपेशा वालों को दिए जाते हैं। इसमें प्रमुख रूप से इन वीजा का महत्व होता है।
- एच 1 वीजा- यह उन लोगों को दिया जाता है जो हाई स्किल्ड होते हैं। यह खासकर टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री में लोगों को दिया जाता है। जिनके पास यह वीजा होता है वे 6 साल तक काम कर सकते हैं। 2009 में अमेरिका में इस तरह के एक लाख 88 हजार 123 वीजा जारी किए गए थे। इसमें रिन्यूअल का भी समावेश था।
- एच 2 वीजा- इस तरह के वीजा सीजनल होते हैं। नॉन एग्रीकल्चरल होते हैं। डिमांड पर इसे कुछ समय के लिए अतिरिक्त वीजा भी मिलता है। यह आम तौर पर 3 साल के लिए रहता है। यह फूड प्रोसेसिंग, होटल और लैंड्सकैपिंग जैसे उद्योगों में काफी लोकप्रिय है। 2019 में अमेरिका में इस तरह के कुल 97 हजार 623 वीजा जारी किए गए थे।
- एच 4 वीजा- इस तरह के वीजा मुख्य रूप से बच्चों और पति या पत्नी को दिया जाता है। यह एच वन वीजा के समय के आधार पर ही वैलिड रहता है। 2019 में इस तरह के कुल एक लाख 25 हजार 999 वीजा जारी किए गए थे। इसमें कोई परिवार का अगर साथ में है तो उस पर कोई प्रतिबंध नहीं लागू होता है।
- जे 1 वीजा- यह मुख्य रूप से कल्चरल और एजुकेशन के लिए होता है। जिसके पास यह वीजा है, वह इंटर्न, ट्रेनी, टीचर, कैंप काउंसिलर के रूप में काम कर सकता है। साथ ही गर्मी में काम के लिए ट्रैवेल कर सकता है। यह सात साल के लिए होता है। 2019 में इस तरह के कुल 3 लाख 53 हजार 279 वीजा जारी किए गए थे।
- जे 2 वीजा- यह पति या पत्नी के लिए होता है और साथ ही उन पर निर्भर लोगों के लिए होता है। यह जे वन के जितना समय तक ही वैलिड रहता है। अमेरिका ने पिछले साल इस तरह के कुल 38282 वीजा जारी किया था।
- एल 1 वीजा- यह हाई लेवल लोगों के लिए होता है। खास कर स्पेशिलाइज्ड कंपनी कर्मचारियों के लिए होता है। यह सात साल तक वैलिड रहता है। 2019 में अमेरिका में इस तरह के कुल 76 हजार 988 वीजा जारी किए गए थे।
- एल 2 वीजा- यह वीजा उन लोगों को जारी किया जाता है जो एल 1 पर निर्भर होते हैं। यह एल वन के ही समय तक वैलिड रहता है। 2019 में इस तरह के कुल 80 हजार 720 वीजा जारी किए गए थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/37Y7I6y
0 टिप्पणियाँ
We welcomes your opinion.